बरेली: चौबारी मेले को लेकर तीन दिन रहेगा रूट डायवर्जन
बरेली, अमृत विचार। चौबारी मेले को लेकर यातायात पुलिस ने तीन दिन तक रूट डायवर्जन किया है । इसके तहत वाहनों को देवचरा तिराहा, अखा मोड़ तिराहा, फरीदपुर बुखारा मोड़ और चौपला ओवर ब्रिज के पास से रूट का डायवर्ट किया जाएगा। इसके तहत इन चौराहों पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात की जाएगी। सुबह और …
बरेली, अमृत विचार। चौबारी मेले को लेकर यातायात पुलिस ने तीन दिन तक रूट डायवर्जन किया है । इसके तहत वाहनों को देवचरा तिराहा, अखा मोड़ तिराहा, फरीदपुर बुखारा मोड़ और चौपला ओवर ब्रिज के पास से रूट का डायवर्ट किया जाएगा। इसके तहत इन चौराहों पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात की जाएगी।
सुबह और रात भर यहां पर पुलिस की ड्यूटियां रहेगी। रूट डायवर्जन 17 से 19 नवंबर तक रहेगा। वही रामगंगा चौबारी मेले में श्रद्धालुओं मेले व घाट पर आने और जाने के लिए मुख्य मार्ग रामगंगा तिराहा एसआर पेट्रोल पंप के पास रहेगा। शहर से कोई भी भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं जा सकेगा।
यहां से जा सकेंगे वाहन
- बदायूं रोड से आने वाले भारी वाहन देवचरा तिराहे से बलिया और फिर दातागंज होते हुए फरीदपुर तक जाएंगे। इस दौरान कोई भी भारी वाहन रामगंगा तिराहा की तरफ नहीं जाएगा। इसके साथ ही देवचरा बैरियर पर भमोरा पुलिस बैरियर लगाएगी।
- अखा मोड़ से कोई भी भारी वाहन रामगंगा पुल की तरफ नहीं जाएगा। थाना अलीगंज से पुलिस बल व बैरियर बनाकर वाहनों को रोका जाएगा।
- बरेली से बदायूं जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, बुखारा मोड़ से दातागंज से बलिया होते हुए आगे जाएंगे। फरीदपुर पुलिस बैरियर लगाकर इन्हें वहां से भेजेगी।
- चौपुला पुल से कोई भी भारी माल वाहन रामगंगा तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। इसके लिए यातायात पुलिस वहां पर बैरियर बनाएगी।
रामगंगा पर लगने वाले मेले में जाम की समस्या न हो इसलिए रूट डायवर्जन किया गया है। साथ ही बैरियर बनाकर पुलिस की ड्यूटियां लगाई जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
