दिल्ली: नांगलोई में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलसे
नई दिल्ली। दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार सुबह एक घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से कम से कम चार लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग को सुबह सात बजकर 26 मिनट पर आग लगने की जानकारी देने के …
नई दिल्ली। दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार सुबह एक घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से कम से कम चार लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग को सुबह सात बजकर 26 मिनट पर आग लगने की जानकारी देने के लिए फोन आया और तुरंत ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग में झुलस गए चार लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है और वहां तलाश अभियान अभी जारी है।
इसे भी पढ़ें…
JNU में फिर हिंसा: एबीवीपी और वाम गठबंधन छात्रों के बीच हुई मारपीट, कई स्टूडेंट्स घायल
