महाराष्ट्र: एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सभी डिपो पर बस सेवाएं बंद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारी घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और उन्होंने सोमवार को भी हड़ताल जारी रखी, जिसके चलते सभी डिपो पर बस सेवा बंद हो गई। अधिकारियों ने कहा कि राज्य के सभी 250 डिपो में परिचालन …

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारी घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और उन्होंने सोमवार को भी हड़ताल जारी रखी, जिसके चलते सभी डिपो पर बस सेवा बंद हो गई। अधिकारियों ने कहा कि राज्य के सभी 250 डिपो में परिचालन बंद है।

उन्होंने कहा कि रविवार को लगभग 4,000 कर्मचारी ड्यूटी पर आए और निगम ने विभिन्न मार्गों पर लगभग 80 बसों का संचालन किया। एमएसआरटीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि आज सभी 250 डिपो पर बस संचालन बंद है, हालांकि कई कार्यशाला कर्मचारियों ने फिर से काम शुरू कर दिया है।

कर्मचारियों ने 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी और इस महीने की शुरुआत में इसे तेज कर दिया। उन्होंने राज्य सरकार के साथ एमएसआरटीसी के विलय की मांग को छोड़ने से इनकार कर दिया है। विलय से उन्हें बेहतर वेतन के साथ ही सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलेगा।

इसे भी पढ़े-

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन वायु प्रदूषण ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, 300 के पार रहा एक्यूआई

संबंधित समाचार