अयोध्या: नरायनपुर संपर्क मार्ग के बहुरेंगे दिन, जि.पं. अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने की घोषणा
अयोध्या। पूरा ब्लॉक स्थित ग्राम सभा नरायनपुर में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित का हरेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान ग्राम सभा की दो मांगों को स्वीकार करते हुए रोहित ने नारायण पुर संपर्क मार्ग से सराय चैमल तक पक्की सड़क व एक …
अयोध्या। पूरा ब्लॉक स्थित ग्राम सभा नरायनपुर में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित का हरेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान ग्राम सभा की दो मांगों को स्वीकार करते हुए रोहित ने नारायण पुर संपर्क मार्ग से सराय चैमल तक पक्की सड़क व एक नाले के निर्माण की घोषणा कर दी।
बाल दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता हरेंद्र पांडे ने की। हरेंद्र ने ही रोहित के सामने ग्राम सभा की सहमति से दो मांगें रखी थीं। इस अवसर पर शेर बहादुर पांडे, कुंवर बहादुर पांडे, ह्रदय राम मौर्य, बम बहादुर, करीम उल्ला, अखलाख, सूबेदार यादव, अमर बहादुर, जगदीश चौरसिया, मुन्ना शुक्ला, सुजीत मौर्य, पवन मौर्य, सुनील पांडे, तेज बहादुर, प्रमोद सिंह, अंकुर सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, विनीत पांडे, गोविंद, महेश गुप्ता व तिलकाराम निषाद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पिलर का सांचा गिरा, मजदूर घायल
निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से मजदूर घायल
जिले के अयोध्या-रायबरेली रोड के कुमारगंज कस्बे में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब निमार्णाधीन फ्लाईओवर के पिलर का सांचा मजदूर पर गिर पड़ा और वह घायल हो गया। हादसे में घायल हुए मजूदर को कुमारगंज के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूर की पहचान विजय यादव (30) झारखंड के हजारीबाग जिले के गौरीकला गांव के रूप में हुई।
वहीं कुमारगंज थाना अंतर्गत कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के चौकी प्रभारी संतोष कुमार मोर्या ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अयोध्या-रायबरेली फोरलेन मार्ग पर कस्बा कुमारगंज के शिवनाथपुर के पास ओवर ब्रिज पुल निर्माण का जाल कर्मचारी बांधा जा रहे थे। इस दौरान अचानक से जाल गिर पड़ा और विजय उसकी चपेट में आ गया।
