पीलीभीत: रिटायर्ड कानूनगो के बेटे की डेंगू से मौत, चीफ फार्मासिस्ट भी हो गए संक्रमित
बीसलपुर। डेंगू की बीमारी से ग्रसित रिटायर्ड कानूनगो के बेटे की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इतना ही नहीं नगर के अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट भी डेंगू के चपेट में आ गए। लखनऊ से मृतक का शव लेकर आने के बाद उसका …
बीसलपुर। डेंगू की बीमारी से ग्रसित रिटायर्ड कानूनगो के बेटे की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इतना ही नहीं नगर के अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट भी डेंगू के चपेट में आ गए। लखनऊ से मृतक का शव लेकर आने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि युवक की डेंगू से मौत के मामले में मलेरिया विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है, और वह पड़ताल करने की बात कह रहा है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण 17 लोग बुखार से ग्रसित चल रहे हैं। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नगर के पटेल नगर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड कानूनगो बाबूराम निराला ने बताया कि उनके 35 वर्षीय पुत्र अनुराग गंगवार उर्फ अनु को छह नवंबर को बुखार आ गया था। इस पर परिवार वालों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनकी डेंगू की जांच कराई। तो वह डेंगू पॉजिटिव निकले। इस उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें एक दिन पहले डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
जहां रविवार देर रात 12 बजे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उनकी मौत के बाद पत्नी अलका गंगवार बेसुध हो गई। हालांकि मलेरिया विभाग अनुराग की मौत की कोई पुष्टि नहीं की है। अफसरों का कहना है कि उनकी जांच पीलीभीत में नहीं हुई है। फिलहाल पता कराया जा रहा है। इनके अलावा नगर स्वास्थ्य केंद्र के चीफ फार्मासिस्ट नेत्रपाल सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें बुखार आ रहा था। जांच कराने पर वह डेंगू संक्रमित निकले। उनका इलाज फर्रुखाबाद के एक अस्पताल हो रहा है। डेंगू से नगर में मौत के बाद खलबली मच गई है।
17 लोगो डेंगू के बुखार से ग्रसित
नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी कुणाल, चंद्रपाल, सनी गुप्ता, अनिल कुमार, ममता गंगवार, संदीप मिश्रा, राम दुलारी श्याम सुंदर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मिश्रीलाल के बेटे कुणाल, इसी मोहल्ले के मुकेश उपाध्याय, मीरपुर वाहनपुर के नदीम, सिया, अनीस खान, मुन्ना, रमजान अली, गौहर अली, वाजिद अली, अनस समेत 17 लोग डेंगू के बुखार से ग्रसित हैं। लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका की ओर से न तो फॉगिंग नहीं कराई जा रही है, और न ही सफाई कराई जा रही है। सभी मरीजों का प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
