बरेली: उत्तराखंड रोडवेज के चालक ने यात्रियों के साथ की अभ्रदता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन की टनकपुर डिपो की बस के चालक और परिचालक पर यात्रियों के साथ अभद्रता का आरोप लगा है। यात्री ने चालक और परिचालक की अभद्रता का वीडियो बनाकर अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने जांच के बाद चालक और परिचालक पर कार्रवाई करने …

बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन की टनकपुर डिपो की बस के चालक और परिचालक पर यात्रियों के साथ अभद्रता का आरोप लगा है। यात्री ने चालक और परिचालक की अभद्रता का वीडियो बनाकर अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने जांच के बाद चालक और परिचालक पर कार्रवाई करने की बात कही है।

खटीमा के रहने वाले अनुराग पांडे ने बताया कि उनका भांजा रविवार की शाम को अपनी बहन और मां को छोड़ने बरेली आया था। उसके साथ में उनका भतीजा भी था। मां और बहन को छोड़ने के बाद भी वह पीलीभीत जाने के लिए सेटेलाइट बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी उत्तराखंड परिवहन की टनकपुर डिपो की बस टनकपुर की तरफ चलने वाली थी।

उनके भांजे ने परिचालक से पूछा कि यह बस कहा जाएगी। जिस पर परिचालक ने बताया कि पीलीभीत। उसके बाद वह बस में बैठ गया। आरोप है कि परिचालक ने कहा कि पीलीभीत की सवारी नहीं बैठाऊंगा, पीलीभीत जाना है तो किसी और बस में जाओ। पीलीभीत न ले जाने का विरोध करने पर चालक और परिचालक ने मारपीट शुरू कर दी।

यात्रियों ने जब उनकी हरकतों का वीडियो बनाना शुरू किया तो अन्य रोडवेज चालकों को बुलाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सेटेलाइट बस अड्डे पर जाकर शिकायत की तो कहा कि उत्तराखंड परिवहन की बस शिकायत कही और जाकर करो। यात्री ने चालक और परिचालक की वीडियो बनाकर अधिकारियों से शिकायत की है।

संबंधित समाचार