रामपुर : थमी शहर की रफ्तार, बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सुबह ही सुबह शहर की रफ्तार थम गई। स्कूली बच्चों ने किला मैदान से गांधी समाधि तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में सबसे आगे बच्चे बैंड पर मार्च पास्ट धुन बजाते चल रहे थे। करीब तीन किमी. लंबी रैली के कारण हामिद गेट, सराफा बाजार, मिस्टन गंज चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा …

रामपुर, अमृत विचार। सुबह ही सुबह शहर की रफ्तार थम गई। स्कूली बच्चों ने किला मैदान से गांधी समाधि तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में सबसे आगे बच्चे बैंड पर मार्च पास्ट धुन बजाते चल रहे थे। करीब तीन किमी. लंबी रैली के कारण हामिद गेट, सराफा बाजार, मिस्टन गंज चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा और गांधी समाधि के चारों ओर लंबा जाम लग गया।

मंगलवार को किला मैदान से सुबह 9 बजे स्कूली बच्चों की मतदाता जागरूकता रैली निकली। रैली में बच्चे बैंड पर मार्च पास्ट धुन बजाते चल रहे थे। उसके पीछे बच्चे भारत माता की जय, वोट दो भई वोट दो, मेक इन इंडिया के नारे लगाते चल रहे थे। रैली किला पश्चिम गेट से निकली जोकि, हामिद गेट, जच्चा बच्चा केंद्र, मिस्टन गंज, राजद्वारा, मुख्य डाकघर, स्टेट बैंक चौराहा, नवाब गेट होते हुए गांधी समाधि पहुंची।

इस दौरान हामिद गेट, मिस्टन गंज, नवाब गेट और गांधी समाधि के चारों ओर काफी लंबा जाम लग गया। रैली में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज, नेहरु नगर पालिका इंटर कालेज, सुंदर लाल इंटर कालेज, रामलीला पब्लिक स्कूल, सेंट पाल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल, राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कालेज, विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज, इंडियन पब्लिक स्कूल, जैन इंटर कालेज, ईस्ट वेस्ट सीनियर सेकेंड्री स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कालेज किला समेत तमाम स्कूलों के बच्चे शामिल रहे। गांधी समाधि पर एडीएम राजस्व डा. वैभव शर्मा

संबंधित समाचार