बरेली: युवती को गोलियां मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी ने किया सरेंडर, एसएसपी कार्यालय में तमंचा रखकर बोला- मैंने ही उजाला को मारा
बरेली, अमृत विचार। सोमवार को फतेहगंज पूर्वी में 20 वर्षीय युवती की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीमें तैनात कर दी। मगर अचानक से मंगलवार को युवती का हत्यारोपी एसएसपी कार्यालय पहुंचा और मेज पर तंमचा रखते हुए बोला- मैने ही उजाला को मारा। आरोपी के अचानक से …
बरेली, अमृत विचार। सोमवार को फतेहगंज पूर्वी में 20 वर्षीय युवती की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीमें तैनात कर दी। मगर अचानक से मंगलवार को युवती का हत्यारोपी एसएसपी कार्यालय पहुंचा और मेज पर तंमचा रखते हुए बोला- मैने ही उजाला को मारा। आरोपी के अचानक से यूं सरेंडर करने की वजह से पुलिस विभाग में ही हलचल है।
बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा
सोमवार को फतेहगंज पूर्वी की रहने वाली युवती उजाला अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक पर जा रही थी। इसी बीच गांव का ही रहने वाले रजनेश ने बीच सड़क पर तमंचा दिखाकर बाइक रोकी और उजाला को बाइक से घसीटकर सड़क तक लेकर आया। इसके बाद बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की। हत्यारोपी ने इसके बाद भाई को भी उसने जमकर मारा। पुलिस के पकड़ने से पहले ही आरोपी रजनेश ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में सरेंडर कर दिया। कहा कि वही उजाला के हत्या का आरोपी है।
शादी से किया था इंकार तो दाग दी गोलियां
पुलिस के मुताबिक उजाला घर छोड़कर विवाह करने से इंकार कर रही थी। जिसके बाद रजनेश ने ताबड़तोड़ फायरिंग उसे मौत के घाट उतार दिया। युवती के पेट और सीने में गोलियां लगीं। भाई के मुताबिक हत्या करने से पहले आरोपी ने युवती का बाल पकड़कर घसीटा और उसकी पिटाई लगाई।
क्या था पूरा मामला…
दरअसल, फतेहगंज पूर्वी के डगरोली गांव की रहने वाली 20 वर्षीय उजाला अपने मौसेरे भाई राजवीर के साथ जा रही थी। जब दोनों बरगवां से आगे पहुंचे तभी गांव का ही रजनेश पीछे से बाइक लेकर आ गया। उसने युवती के भाई की बाइक में लात मार दी। युवती सड़क पर गिर गई। उसका भाई बाइक समेत खेत में जा गिरा।
रजनेश ने तमंचे से युवती पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने भी करीब चार घंटों तक हंगामा काटा। फिलहाल हत्यारोपी रजनेश ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
यह भी पढ़े-
