अयोध्या: खेत में पानी की पाइप लगा रहे वृद्ध की पिटाई से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम खरिका मजरे सैदपुर गांव में खेत में पानी का पाइप बिछाने को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम खरिका निवासी गया बक्स (65) पुत्र राम केतार रविवार …

अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम खरिका मजरे सैदपुर गांव में खेत में पानी का पाइप बिछाने को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम खरिका निवासी गया बक्स (65) पुत्र राम केतार रविवार की शाम को खेत की सिंचाई के लिए नलकूप से अपने खेत तक पाइप बिछा रहा था। उसी रास्ते में गांव निवासी व विपक्षी अमर बहादुर व विशाल की लगभग तीन बिस्वा जमीन थी।

इसकी जानकारी विपक्षी को हुई तो अमर बहादुर, विशाल, अंकित व कैलाश वहां आ धमके। गया बक्स को अपनी जमीन पर पाइप बिछाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडा चलने लगा। मारपीट के दौरान गया बक्श के सिर में किसी ने डंडा मार दिया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय व सैदपुर चौकी प्रभारी प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर घायल वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मवई के थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र भोला की तहरीर पर अमर बहादुर पुत्र राम कैलाश, विशाल पुत्र बाबूराम, कैलाश पुत्र जग प्रसाद व अंकित पुत्र शिवानन्द के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बतौर बल्लेबाज अब विराट की क्या होगी टीम में भूमिका? नये टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज