रायबरेली: अनियंत्रित ट्रक तालाब में पलटा, बाल-बाल बचा चालक
रायबरेली। बछरावां-मौरावां हाइवे पर बिशुनपुर गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक तालाब में पलट गया। हादसे से ट्रक में लदी लाखों रुपये की सीमेंट तालाब के पानी में जलमग्न हो गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक बच गया। घटनाक्रम के अनुसार बछरावां मौरावां हाईवे पर सोमवार देर रात करीब एक बजे …
रायबरेली। बछरावां-मौरावां हाइवे पर बिशुनपुर गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक तालाब में पलट गया। हादसे से ट्रक में लदी लाखों रुपये की सीमेंट तालाब के पानी में जलमग्न हो गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक बच गया। घटनाक्रम के अनुसार बछरावां मौरावां हाईवे पर सोमवार देर रात करीब एक बजे बछरावां से मौरावां की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में पलट गया।
हाई वे पर पुलिया की दीवार न होने के कारण सामने से आ रहे दूसरे ट्रक और यह दोनों बराबर पर आ गया और इस तक द्वारा जब दाहिनी तरफ काटा गया तो पुलिया के नीचे तालाब में ट्रक जा गिरा। हादसे में ड्राइवर मंसाराम (38) पुत्र रामभरोसे लाल बाल-बाल बच गया। ट्रक ड्राइवर मंसाराम ने बताया कि वह रिलायंस फैक्ट्री से सीमेंट लादकर फर्रुखाबाद जा रहा था। ट्रक में लदी सीमेंट तालाब के पानी में डूब गई है। उप निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है । तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
कांग्रेस ने शुरू की चुनाव फतेह करने की कवायद, निकाली प्रतिज्ञा यात्रा
कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विधान सभा चुनाव फतेह करने की कवायद शुरू कर दी है । इसी के चलते मंगलवार को प्रतिज्ञा यात्रा का आगाज हुआ। इसके जरिए वोटबैंक को साधने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का संंदेश वर्तमान सरकार की कथित नाकामियों और कांग्रेस की प्रतिज्ञा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-रायबरेलीः कांग्रेस ने शुरू की चुनाव फतेह करने की कवायद, निकाली प्रतिज्ञा यात्रा
