कानपुर पुलिस पर लगाया गया युवक को पीट-पीटकर मारे जाने का आरोप, जानें पूरा मामला
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर की कल्याणपुर थाने की पुलिस पर युवक को पीटकर मारे जाने का आरोप लगा है। थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले 25 वर्षीय युवक जितेंद्र उर्फ कल्लू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर युवक को पीट-पीटकर मारने का गंभीर आरोप लगाए और शव रखकर …
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर की कल्याणपुर थाने की पुलिस पर युवक को पीटकर मारे जाने का आरोप लगा है। थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले 25 वर्षीय युवक जितेंद्र उर्फ कल्लू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर युवक को पीट-पीटकर मारने का गंभीर आरोप लगाए और शव रखकर हंगामा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए मृतक को चौकी में बुलाया था और वहीं पर मृतक को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार कल्याणपुर के गोवा गार्डन की कच्ची मड़ैया माधवपुरम निवासी तेज नारायण के पड़ोसी वाई.एस दीक्षित के घर पर चार नवंबर को चोरी हो गई थी। उन्होंने घर से 20 लाख रुपये की चोरी होने की शिकायत कल्याणपुर थाने में की थी।
पढ़ें: अयोध्या: खेत में पानी की पाइप लगा रहे वृद्ध की पिटाई से मौत
दीक्षित ने पुलिस की पूछताछ में तेजनारायण के बेटे जितेंद्र उर्फ कल्लू पर शक जताया था। परिजनों ने बताया कि मुंबई में रहकर जितेंद्र मजदूरी करता था और दीपावली पर घर आया था। चोरी के आरोप में पुलिस 14 नवंबर को उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले गई थी। मृतक की बहन व मां का कहना है कि सोमवार की रात पनकी रोड चौकी प्रभारी ने भाई के पेट में दर्द होने की बात कहकर ले जाने को कहा था। इसपर थाने पहुंचकर वह जितेंद्र को लेकर घर आ गए थे।
उसने पुलिस की ओर से पिटाई करने की जानकारी दी थी। जितेंद्र के शरीर पर काले और नीले निशान भी पड़े थे। हालत बिगड़ने पर सोमवार देर रात उसे उर्सला ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से जितेंद्र की मौत का आरोप लगाते हुए गुस्सा जताया। मामले के तूल पकड़ने के बाद एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला, एडीसीपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डीसीपी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत करते हुए उन्हें निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है। के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
