संभल : ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्र को मारी टक्कर, पुत्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में बबराला-अनूपशहर मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इससे पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई और पिता बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा जानकारी …

संभल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में बबराला-अनूपशहर मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इससे पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई और पिता बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा जानकारी मिलने पर परिजन सीएचसी पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना के गांव पाली आंनदगढ़ी निवासी समयपाल 20 वर्षीय बेटे कुलदीप के साथ मंगलवार को सुबह के समय में बाइक पर सवार होकर बरेली जनपद के आंवला में अपनी रिश्तेदारी में किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे सम्भल जनपद के थाना रजपुरा क्षेत्र में बबराला अनूपशहर मार्ग पर टी प्वाइंट के पास पहुंचे, तेज रफ्तार ट्रक नेटक्कर मार दी।

इससे बाइक चला रहा कुलदीप ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में उसके पिता बाल-बाल बच गया। उन्हें मामूली चोट आई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग लिया। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर मृतक युवक के परिजन रजपुरा सीएचसी में एकत्रित हो गए।

संबंधित समाचार