नागिन-6 को लेकर एकता कपूर ने किया ऐलान, शो की लीड एक्ट्रेस को लेकर दिया बड़ा हिंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस वीकेंड का वार में एकता कपूर गेस्ट बनकर आई थीं। इस दौरान एकता ने अपने पॉपुलर शो नागिन 6 को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी नई नागिन के नाम का पहला अक्षर M से है। इस ऐलान के बाद कई तरह के कयास लगने लगे। लोगों ने …

मुंबई। बिग बॉस वीकेंड का वार में एकता कपूर गेस्ट बनकर आई थीं। इस दौरान एकता ने अपने पॉपुलर शो नागिन 6 को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी नई नागिन के नाम का पहला अक्षर M से है। इस ऐलान के बाद कई तरह के कयास लगने लगे। लोगों ने एम वर्ड से शुरू हो रहे एक्ट्रेस के नाम को खोजना शुरू कर दिया।

क्या बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट महक चहल बनेंगी नागिन?

बता दें कि शो के लिए दर्शकों ने महिमा मकवाना का नाम लिया था। लेकिन फैंस की इन अटकलों के बीच नई एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नागिन 6 के लिए लिया गया। जानकारी अनुसार बिग बॉस (Big Boss) की कंटेस्टेंट रहीं महक चहल नागिन 6 में लीड रोल प्ले कर सकती हैं। हालांकि अभी महक के नाम और नागिन लुक को लेकर कोई ऑफिसियल बयान सामने नहीं आया है।

पढ़ें: राज बब्बर-पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे स्टारर ‘दिल बेकरार’ सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार, पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर में अक्षय कुमार अपने साथी सैनिकों के साथ युद्ध के मैदान में अपने कवच में खड़े होते हैं। जबकि संजय दत्त भी मैदान पर नजर आते हैं।

संबंधित समाचार