सड़क हादसे में सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों समेत सात लोगों की मौत, चार घायल
लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह-सुबह एक सड़क हादसे में बॉलीवड के दिवांगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों समते सात लोगों की मौत, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार लोगों में से एक हरियाणा में एडीजीपी के पद पर …
लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह-सुबह एक सड़क हादसे में बॉलीवड के दिवांगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों समते सात लोगों की मौत, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार लोगों में से एक हरियाणा में एडीजीपी के पद पर तैनात सुशांत के बहनोई के लालजीत सिंह थे। उनके दो बेटे, दो बेटी और भगिना की भी दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पिपरा गांव के समीप सुमो वाहन और रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। जबकि गंभीर रूप से घायल वाल्मिकि सिंह की इलाज के लिए पटना ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः दवा जलाने के मामले में सीएचसी अधीक्षक समेत पांच कर्मचारी पाए गए दोषी
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित शेखर सिंह उर्फ निमानी सिंह (45), रामचंद्र सिंह (35), लालजीत सिंह (80), देवी सिंह (40), डेजी कुमारी (28) प्रीतम कुमार (25) और वाल्मिकि सिंह के रूप में की गयी है। घायलों को सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये जमुई रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: उप निर्वाचन आयुक्त ने की आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा
