बरेली: विंडरमेयर में हुआ गिरीश करनाड के नागमंडल का मंचन
बरेली, अमृत विचार। दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के राज्य नाट्य समारोह के दूसरे दिन विंडरमेयर थिएटर में गिरीश करनाड लिखित नाटक ‘नागमंडल’ का मंचन गाजियाबाद के द्रौपदी एक आवाज कला मंच ने किया। नाटक का निर्देशन चित्रा सिंह ने किया है। सहायक निर्देशिका अदिति उन्मुक्त के नेतृत्व …
बरेली, अमृत विचार। दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के राज्य नाट्य समारोह के दूसरे दिन विंडरमेयर थिएटर में गिरीश करनाड लिखित नाटक ‘नागमंडल’ का मंचन गाजियाबाद के द्रौपदी एक आवाज कला मंच ने किया। नाटक का निर्देशन चित्रा सिंह ने किया है।
सहायक निर्देशिका अदिति उन्मुक्त के नेतृत्व में द्रौपदी एक आवाज कला मंच के कलाकारों ने महिला उत्पीड़न और सच्चे प्यार की गहराई को समझाने के लिए बेहतरीन प्रस्तुति दी। नाटक में अपन्ना और इच्छाधारी सांप का किरदार राहुल सिंह ने निभाया। अदिति उन्मुक्त ने रानी, मनीष ने सूत्रधार, कुमार सौरभ ने बूढ़ी अम्मा, रोहित ने कपन्ना, दिशांत फारूक ने नाग, रजत ने कुत्ते और विनीता जौहरी ने मुखियाइन के रोल निभाया।
एलिजाबेथ और रविंद्र अन्य भूमिकाओं में रहे। संगीत और प्रकाश संयोजन नवीन राव का रहा। साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी, दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ बृजेश्वर सिंह, नाट्य सर्वेक्षक शैलजा कांत आदि मौजूद रहीं।
