बरेली: जिले में शुरु हुआ नवजात शिशु देखभाल सप्ताह
बरेली, अमृत विचार। नवजात की समुचित देखभाल उसके बचपन को खुशहाल बनाने के लिए बहुत ही जरूरी होती है। इसके अलावा शिशु मृत्यु दर को भी कम करने में बड़ी भूमिका है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह शुरू हो गया है, जो 21 नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य …
बरेली, अमृत विचार। नवजात की समुचित देखभाल उसके बचपन को खुशहाल बनाने के लिए बहुत ही जरूरी होती है। इसके अलावा शिशु मृत्यु दर को भी कम करने में बड़ी भूमिका है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह शुरू हो गया है, जो 21 नवंबर तक चलेगा।
इसका उद्देश्य बच्चे की जीविका और विकास के लिए नवजात शिशु की देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलवीर सिंह ने कहा इस सप्ताह नवजात शिशु देखभाल के लिए एक सप्ताह अभियान चलेगा। इसके लिए समस्त सीएचसी पीएचसी को कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिए गए हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरपाल सिंह ने बताया कि बच्चे के शुरू के एक हजार दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान गर्भवती के खानपान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बच्चे को जन्म के पहले घंटे में मां का दूध अवश्य पिलाएं, क्योंकि यह बच्चे का पहला टीका होता है। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को शिशु की कैसे देखभाल करनी है और गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के बारे में विस्तारपूर्वक एमओआइसी द्वारा जानकारी दी जाएगी। कोरोना टीकाकरण के प्रति गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया गया।
कोविड टीकाकरण की अपील होगी
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों ने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है। वह भी अपना टीकाकरण कराकर अपने परिवार सहित खुद को भी कोविड-19 से सुरक्षित कर सकते हैं। आने वाले समय में तीसरी लहर आने की संभावना हो सकती है। इससे बचने के लिए दोनों वैक्सीन की डोज लेना बहुत जरूरी है । नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत सभी माताओं व अन्य लोगों से कोविड टीकाकरण की अपील भी की जाएगी।
