मुरादाबाद : फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर टिप्पणी में अब 22 को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण कोर्ट ने सुनवाई टालते हुए 22 नवंबर की तारीख नियत कर दी है। सुनवाई के दौरान मुरादाबाद सांसद डा.एसटी हसन कोर्ट में पेश हुए। वर्ष 2019 …

मुरादाबाद, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण कोर्ट ने सुनवाई टालते हुए 22 नवंबर की तारीख नियत कर दी है। सुनवाई के दौरान मुरादाबाद सांसद डा.एसटी हसन कोर्ट में पेश हुए।

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में रामपुर लोकसभा सीट से सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने फिल्म अभिनेत्री व भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को शिकस्त दी थी। इसके बाद आजम खां के स्वागत में कटघर थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में जलसे का आयोजन किया गया था। जिसमें आजम खां के अलावा उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन ने प्रमुख रूप से शिरकत की थी।

इस जलसे में अपने संबोधन के दौरान आजम खां व अन्य सपाइयों ने फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। बाद में कटघर थाने में आजम खां, अब्दुल्ला आजम, डा. एसटी हसन, सम्भल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फरोज खां, रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर खां और आयोजनकर्ता आरिफ खां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में फरार चल रहे सम्भल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां सरेंडर कर चुके हैं। जबकि कोर्ट में पेश न होने पर रामपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही आरोपियों द्वारा चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में दिए गए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र को कोर्ट ने खारिज भी कर दिया है।

कोर्ट पहुंचे सांसद, अब 22 को होगी सुनवाई
बुधवार को फिर इस मामले में स्थानीय एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुरादाबाद सांसद डा.एसटी हसन समेत अन्य आरोपी कोर्ट पहुंचे। लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई टल गई। अपर शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर ने बताया कि अब इस मामले में 22 नवंबर को सुनवाई होगी।

संबंधित समाचार