रामपुर : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 90 वाहनों का चालन
रामपुर, अमृत विचार। यातायात माह के 17वें दिन बुधवार को राजकीय जुल्फिकार इंटर कालेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 90 वाहनों के चालान भी काटे गए। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा यातायात …
रामपुर, अमृत विचार। यातायात माह के 17वें दिन बुधवार को राजकीय जुल्फिकार इंटर कालेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 90 वाहनों के चालान भी काटे गए। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता माह के अवसर पर राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता के संबंध में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रचना चतुर्वेदी, सुधीर कुमार अध्यापक, राकेश भट्ट अध्यापक, अजय कुमार वर्मा, यातायात प्रभारी सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल शीशपाल, कांस्टेबल कपिल मौजूद रहे।
समस्त छात्रों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। ध्वनि प्रदूषण वायु प्रदूषण नहीं फैलाने के संबंध में जागरूक किया। जिन चालकों द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन किया गया। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 90 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही 10000 का नगद जुर्माना वसूला गया।
