अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का आगाज 27 से, पोस्टर जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या का 15वां फिल्म फेस्टिवल 27 व 28 नवंबर को बेनीगंज स्थित आईटीआई के अशफाक बिस्मिल सभागार में आयोजित किया जाएगा। सिनेमा आयोजन समिति ने बुधवार को अयोध्‍या फिल्म फेस्टिवल का आधिकारिक पोस्टर जारी किया है। फेस्टिवल के संस्थापक शाह आलम ने कहा कि इस वर्ष आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई …

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या का 15वां फिल्म फेस्टिवल 27 व 28 नवंबर को बेनीगंज स्थित आईटीआई के अशफाक बिस्मिल सभागार में आयोजित किया जाएगा। सिनेमा आयोजन समिति ने बुधवार को अयोध्‍या फिल्म फेस्टिवल का आधिकारिक पोस्टर जारी किया है। फेस्टिवल के संस्थापक शाह आलम ने कहा कि इस वर्ष आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

इस लिहाज से यह आयोजन यादगार साबित होगा। सूबे में सबसे पहले शुरू हुए इस फिल्म समारोह के 15वें संस्करण के आयोजन से देश-विदेश के फिल्मकारों के लिए अयोध्या के द्वार खुलेंगे। आईटीआई में आयोजित अयोध्‍या फिल्म फेस्टिवल के पोस्‍टर विमोचन के दौरान विभिन्‍न विभागों के शिक्षक और कर्मचारियों के अलावा सिनेमा जगत के सदस्य भी मौजूद रहे।

पढ़ें: अयोध्या: छापेमारी की सूचना पाकर भागे तीन बीज विक्रेताओं का लाइसेंस हुआ निलंबित

अयोध्या मंडल के संयुक्त निदेशक डीके सिंह, आईटीआई प्रिंसपल केके लाल, सम्राट अशोक मौर्य, सूर्यकांत पांडेय और ओमप्रकाश सिंह आदि की मौजूदगी रहीं। आयोजक मंडल की ओर से कहा गया कि पोस्‍टर रिलीज होने के साथ फिल्म महोत्सव की तैयारियां अब जोर पकड़ेगी। इस आयोजन से देश विदेश से आने वाले सिनेमा और साहित्‍य जगत की हस्तियों के साथ ही फिल्मों का मेला भी अब सजने वाला है। ज्यादा जानकारी के लिए ये भी पढ़ें…

रायबरेली: महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई को लेकर हुई समीक्षा बैठक

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने लोक निर्माण गेस्ट हाउस में महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न व उनकी समस्याओं से जुड़े कई मुद्दों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की सुनवाई कर निर्देश दिए। साथ ही महिला थानाध्यक्ष को प्रकरणों के निस्तारण के दिए निर्देश।

संबंधित समाचार