ध्यान दें: आज से हल्द्वानी-भीमताल मार्ग 10 दिन के लिए रहेगा बंद, यह है वजह
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी-भीमताल मार्ग गुरुवार से 10 दिनों के लिए बंद रहेगा। भीमताल जाने के लिए ज्योलीकोट होकर जाना होगा। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद बुधवार को इस संबंध में रानीबाग, भवाली व खुटानी में सूचनाएं चस्पा कर दी गईं हैं। इस अवधि में समस्त वाहन ज्योलीकोट व भवाली होते हुए जाएंगे। रानीबाग में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी-भीमताल मार्ग गुरुवार से 10 दिनों के लिए बंद रहेगा। भीमताल जाने के लिए ज्योलीकोट होकर जाना होगा। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद बुधवार को इस संबंध में रानीबाग, भवाली व खुटानी में सूचनाएं चस्पा कर दी गईं हैं। इस अवधि में समस्त वाहन ज्योलीकोट व भवाली होते हुए जाएंगे।
रानीबाग में पुराने पुल के समीप 60 मीटर स्पान लेन ए क्लास पुल लोडिंग स्टील गार्डर पुल निर्माण के चलते पहाड़ी का कटान किया जा रहा है। यह कटान 27 नवंबर तक रात-दिन चलेगा। इसी के चलते मार्ग को पूरी तरह बंद रखा जाएग। इधर, रोडवेज व केमू ने इसको देखते हुए भीमताल के लिए किराए का पुनर्निर्धारण कर दिया है।
हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया रोडवेज की बसें हल्द्वानी से वाया ज्योलीकोट होते हुए भीमताल पहुंचेंगी। इस वजह से बस के किराए में वृद्धि की गई है। अब यात्रियों से 50 के बजाय 90 रुपए किराया देना पड़ेगा।
