डीजीपी सम्मेलन के चलते बदली रहेगी लखनऊ की यातायात व्यवस्था, यहां देखें अपना रूट
लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर विस्तार में स्थित पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग) में 19 नवम्बर से 21 नवम्बर तक आयोजित महानिदेशक और महानिरीक्षक वार्षिक सम्मेलन के चलते आज गुरुवार से 21 नवम्बर से बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था।डायवर्जन व्यवस्था सुबह 6 से सम्मेलन के समाप्ति तक लागू रहेगी। मीडिया से इस जानकारी को डीसीपी रईस …
लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर विस्तार में स्थित पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग) में 19 नवम्बर से 21 नवम्बर तक आयोजित महानिदेशक और महानिरीक्षक वार्षिक सम्मेलन के चलते आज गुरुवार से 21 नवम्बर से बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था।डायवर्जन व्यवस्था सुबह 6 से सम्मेलन के समाप्ति तक लागू रहेगी। मीडिया से इस जानकारी को डीसीपी रईस अख़्तर ने साझा किया है।
इधर से नहीं जा सकेंगे
अमौसी वीआइपी तिराहा मोड़ से वीआइपी गेट की ओर लालबत्ती चौराहे से बंदरिया बाग चौराहे को बंदरिया बाग चौराहे से राजभवन की ओर डीएसओ चौराहे से राजभवन की ओर विजयीपुर अंडर पास से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर।
इधर जा सकेंगे
तिराहे से दाहिने इंटर नेशनल, डोमेस्टिक से होकर प्रेरणा केंद्र, लाल बहादुर शास्त्री तिराहे के रास्ते लालबत्ती चौराहे से लालबहादुर शास्त्री तिराहे से पार्क रोड अथवा सिसेंडी तिराहा, लाल बहादुर शास्त्री तिराहे से कमता चौराहे से अहिमामऊ के रास्ते।
यह रूट होंगे बाधित
कानपुर की ओर से आने वाले वाहन जुनाबगंज मोड़, बंथरा, सरोजनीनगर, एयरपोर्ट की ओर शहीदपथ मोड़ कानपुर रोड से रमाबाई अंबेडकर मैदान, अहिमामऊ बुद्धेश्वर चौराहे से बाराबिरवा, चौराहा, अमौसी एयरपोर्ट को रायबरेली रोड से आने वाले वाहन मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से पीजीआइ, उतरेटिया को सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन गोसाईगंज कस्बा तिराहे से अहिमामऊ शहीदपथ पुल कमता शहीदपथ तिराहे से अहिमामऊ की ओर कुंवर जगदीश चौराहे से सिटी बसें लोको, केकेसी, रवींद्रालय, चारबाग तिराहा अहिमामऊ शहीदपथ पुल चौराहे से कटाई पुल चौराहे को पालीटेक्निक चौराहे से रोडवेज, सिटी बसें गोमतीनगर, डिगडिगा चौराहा, समता मूलक चौराहे से 1090, गोल्फ, बंदरिया बाग की ओर।
इन रूटों पर जा सकेंगे
मोहनलालगंज, गोसाईगंज अथवा कटी बगिया से मोहान रोड के रास्ते बारबिरवा चौराहे से तिकोनिया तिराहा बुद्धेश्वर, मोहान रोड, कटी बगिया जुनाबगंज, कटी बगिया से मोहान रोड के रास्ते हैदरगढ़, बाराबंकी अथवा मोहनलालगंज, जुनाबगंज, कटी बगिया के रास्ते सुषमा हास्पिटल, पालीटेक्निक चौराहा, मटियारी, बाराबंकी, हैदरगढ़ के रास्ते फतेहअली तालाब, आलमबाग, मवैय्या अथवा बंगला बाजार से तेलीबाग शहीदपथ के रास्ते उतरेटिया, तेलीबाग, बंगलाबाजार के रास्ते बादशाहनगर, महानगर, संकल्पवाटिका, हजरतगंज, हुसैनगंज के रास्ते।
यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः सैकड़ों ग्रामीण कीचड़ में तलाश रहे जीविका, जानें वजह?
