बरेली: शौहर बोला- तू काली है मेरे किसी काम की नहीं और कर दी मुंह पर पेशाब, फिर दिया तीन तलाक
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने अपने पति समेत ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप लगाया है कि उसके काले रंग की वजह से पहले ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की बाद में पति ने कमरे में ले जाकर …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने अपने पति समेत ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप लगाया है कि उसके काले रंग की वजह से पहले ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की बाद में पति ने कमरे में ले जाकर उसके मुंह पर पेशाब कर दी। जिसके बाद तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि वह कैंट थाने भी गई मगर वहां पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाने आई है।
आठ महीने पहले हुई थी शादी
कैंट के ठिरिया निजावत खां की रहने वाली युवती की शादी करीब आठ महीनें पहले ठिरिया के ही खेड़ा मोहल्ला में आलम के साथ हुई थी। आलम स्प्रे पेंटर का काम करता है। महिला का आरोप है कि परिवार वालों ने सामर्थ के अनुसार काफी कुछ दिया। मगर इसके बाद भी ससुरल वाले उसे अपशब्द कहकर बुलाते थे। आरोप है कि महिला का पति उसे कई-कई दिनों तक भूखा रखता। वह बार-बार उसे घर से निकालने के बारे में ही सोचते रहते। महिला ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी दो बार पंचायत हो चुकी थी। मगर उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ।
रंग काला होने की वजह से झेलने पड़े ताने
महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उसका काला रंग होने की वजह से हर दिन ताना मारते। उसका पति आलम उसे यह कहकर मारता पीटता कि ‘तू काली है मेरे किसी काम की नहीं’ आरोप तो यह भी है कि ससुराल वालों ने मारपीट कर महिला से अपने मायके से दहेज बतौर एक चार पहिया गाड़ी के लिए दस लाख रुपए मांगे। पीड़िता के मजबूरी जताने पर उसके साथ मारपीट की।
10 अक्टूबर को दिया तीन तलाक
पीड़िता के मुताबिक उसकी सास, ससुर जिठानी और ननद ने बीते 10 अक्टूबर को भी काले रंग का ताना देते हुए दहेज की मांग की। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो सभी ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। बाल पकड़कर खींचे। लात-घूंसे मारे। इसके बाद पीड़िता का पति आलम उसे कमरे में खींचकर ले गया और उसके मुंह पर पेशाब कर तीन तलाक दे दिया। तब से वह न्याय के लिए भटक रही है। आरोप है कि पीड़िता पहले कैंट थाने गई। मगर वहां पर किसी ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। तब वह एसएसपी कार्यालय पहुंची।
वर्जन-
मामले की गंभीरता को देखते हुए इस बारे में जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। — रविंद्र कुमार, एसपी सिटी
इसे भी पढ़ें…
बरेली: जरा संभल कर! अब ठगी का नया तरीका, यूपीआई पिन डाला तो पूरा खाता हो जाएगा खाली
