रामपुर : अवैध खनन के धंधेबाजों पर नहीं लग पा रहा अंकुश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिले में खनन का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई टीम भी खनन को रोकपाने में नाकाम साबित हो रही है। दढ़ियाल, भोट और खौद में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। इससे यह लग रहा है कि डीएम द्वारा बनाई गई टीम ने खनन माफिया से …

रामपुर, अमृत विचार। जिले में खनन का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई टीम भी खनन को रोकपाने में नाकाम साबित हो रही है। दढ़ियाल, भोट और खौद में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। इससे यह लग रहा है कि डीएम द्वारा बनाई गई टीम ने खनन माफिया से सेंटिग कर रखी है।

स्वार, दढ़ियाल, भोट और खौद में धड़ल्ले से अवैध खनन पर विभाग पूरी तरह से लगाम नहीं लगा पा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई टीम भी इस खनन को रोकपाने में बौना साबित हो रही है। शाम होते ही मशीनें गड़गड़ाने लगती हैं। गांवों के मार्गों से दिन-रात रेत मिट्टी से भरे वाहनों से ग्रामीण परेशान हैं। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा एक बार फिर से धड़ल्ले से शुरू हो गया है।

कोसी नदी के चौहद्दा, बेलवाड़ा, जमना जमनी, घोसीपुरा, पट्टीकला और फाजलपुर घाटों पर कब्जा जमा लिया है। अकबराबाद में तो खनन को लेकर माफिया तक आमने-सामने आ चुके हैं लेकिन उसके बाद भी खनन का कारोबार अभी तक बंद नहीं हुआ है। चौराहों पर बैठी पुलिस भी खनन के डंपरों को रोकपाने में नाकाम साबित हो रही है। खनन अधिकारी को जिले में आए दो माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन उसके बाद भी इन्होंने घाटों पर जाकर आज तक निरीक्षण भी नहीं किया है।

जिले में खनन को लेकर लगातार छापेमारी चल रही है। माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन कहां-कहां पर चल रही इस बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। राजकुमार संगम, खनन अधिकारी

संबंधित समाचार