मेरठ शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या की बल्ले-बल्ले, एयर राइफल प्रतियोगिता मिला गोल्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मेरठ में एक्स आर्मी की ओर से आयोजित हुई शूटिंग की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में अयोध्या की टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विजेता टीम को एसएसपी शैलेश पांडेय ने मेडल देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व कर रहे कोच सनी कुमार वर्मा और डॉक्टर अवधेश वर्मा ने बताया की 10 …

अयोध्या। मेरठ में एक्स आर्मी की ओर से आयोजित हुई शूटिंग की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में अयोध्या की टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विजेता टीम को एसएसपी शैलेश पांडेय ने मेडल देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व कर रहे कोच सनी कुमार वर्मा और डॉक्टर अवधेश वर्मा ने बताया की 10 से 15 नवंबर को मेरठ में आयोजित हुई ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप एक्स आर्मी के द्वारा ओपन साइट प्रतियोगिता में भवदीय पब्लिक स्कूल की शूटिंग रेंज की अयोध्या मंडल की टीम को नौ मेडल प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को एसएसपी शैलेश पांडे ने किया सम्मानित

यह पहली बार है जब यूपी में अयोध्या मंडल को इतने मेडल मिले हैं। मेडल पाने वाले खिलाड़ियों में डॉक्टर डी.आर भुवन व उनके सुपुत्र डॉक्टर मोहनीश रावत, जैनुल आब्दीन खान, पीयूष सिंह, शिवम यादव, डॉक्टर मनीष, विश्वास जयसवाल, शिव ओम तिवारी, अनुराधा ओझा, अंश सिंह शामिल रहे।

मौजूदा सरकार के पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं: अखिलेश यादव

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की मौजूदा सरकार के पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं है इसलिए समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का फीता काटकर श्रेय लेने में जुटी हुई है। अखिलेश यादव बुधवार की देर रात डेढ़ बजे गाजीपुर से लखनऊ जाते वक्त पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जिले के इमामगंज क्षेत्र में जनता से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झूठ बोलने वाली और वादा खिलाफी करने वाली भाजपा का सफाया करना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-मौजूदा सरकार के पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं: अखिलेश यादव

संबंधित समाचार