गोरखपुर: मगध विवि के कुलपति के आवास पर विजिलेंस टीम का छापा, 70 लाख रुपए बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। मगध विश्व विद्यालय में कुलपति पर लगभग 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी व बंदरबांट की जांच में आई बिहार पुलिस की स्पेशल विजिलेंस टीम के छापेमारी में मगध विश्व विद्यालय के कुलपति के गोरखपुर आवास से 70 लाख रुपए नगद बरामद होने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर …

गोरखपुर। मगध विश्व विद्यालय में कुलपति पर लगभग 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी व बंदरबांट की जांच में आई बिहार पुलिस की स्पेशल विजिलेंस टीम के छापेमारी में मगध विश्व विद्यालय के कुलपति के गोरखपुर आवास से 70 लाख रुपए नगद बरामद होने से हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद के गोरखपुर आवास पर बुधवार को बिहार पुलिस की स्पेशल विजिलेंस टीम ने 30 करोड रुपए की बंदरबांट से जुड़े एक मामले में छापा मारा, इस दौरान विजिलेंस टीम को वहां 70 लाख रुपए बरामद हुए हैं।

इस दौरान जांच टीम को 1500000 रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात के साथ 500000 की विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है। इसके अलावा एक करोड़ से अधिक मूल्य की चल अचल संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं राजेंद्र प्रसाद मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। एसवीयू की टीम ने कुलपति राजेंद्र प्रसाद सहित पांच अन्य लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया है, जिनके यहां निगरानी कोर्ट की अनुमति के बाद छापेमारी की जाएगी।

कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने मगध विश्वविद्यालय के साथ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का कुलपति रहते हुए अपने पद का जमकर दुरुपयोग किया।इस दौरान उन्होंने नाजायज तरीके से उत्तर पुस्तिकाएं और पुस्तकों की खरीद फरोख्त की है और विश्वविद्यालय के लिए अनावश्यक साजो सामान भी खरीदे गए। प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद पूर्व में गोरखपुर विश्वविद्यालय के भी कुलपति रह चुके हैं।

विजिलेंस टीम के चीफ चंद्र भूषण ने बताया कि धोखाधड़ी साजिश और ईसी एक्ट के तहत राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जांच चल रही है। इसमें और भी लोगों के शामिल होने के सुराग मिले हैं। जिनके यहां भी छापेमारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-कोविड टीकाकरण के साथ इन चीजों का लगातार उपयोग कोरोना से बचाने में है सहायक, अध्ययन में हुआ खुलासा

संबंधित समाचार