संभल : छत पर सो रहे किसान की रंजिशन चाकुओं से गोदकर हत्या
संभल/असमोली, अमृत विचार। पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर उनके सामने ही छत पर सो रहे किसान की रंजिशन हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावरों के जाने के बाद बेटी ने शोर मचाकर नीचे सो रहे अपने भाइयों बुलाया तब तक किसान मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसपी चक्रेश …
संभल/असमोली, अमृत विचार। पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर उनके सामने ही छत पर सो रहे किसान की रंजिशन हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावरों के जाने के बाद बेटी ने शोर मचाकर नीचे सो रहे अपने भाइयों बुलाया तब तक किसान मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसपी चक्रेश मिश्र ने और सीओ अरुण ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्या में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ भी लिया है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा बेगम पुर निवासी 55 वर्षीय नौबत सिंह पुत्र फग्गन की गांव में ही परचून की दुकान है। पास के गांव राया बुजुर्ग में खेती की चार बीघा जमीन भी है। नौबत अपने गांव की परचून की दुकान पर धान के सीजन में धान भी बेचा करता थ। अब से छह साल पहले नौबत ने राया बुजुर्ग निवासी असलम पुत्र भूरा को तीस हजार के धान बेचा था। उस वक्त असलम दस हजार रुपये देकर बाकी पैसे बाद में देने की बात कहकर चला गया था। जब एक साल तक असलम ने रुपये नहीं दिये तो नौबत ने तकादा करना शुरू कर दिया।
इस पर नौबत के साथ कई बार मारपीट की गई। एक बार तो नौबत की पसली तक तोड़ दी थी। नौबत ने रोज-रोज की मारपीट परेशान होकर राया बुजुर्ग गांव में खेती की जमीन भी बेच दी थी। इसके बाद नौबत ने भूरा और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट और एससी एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कराया था। पर गांव वालों ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में बोलचाल शुरू हो गई थी। बताया जाता है कि तीन दिन पहले असलम घर आया था। पूरे घर में घूम रहा था।
उसकी बातों से ही शक हो रहा था। बुधवार की रात नौबत सिंह अपनी पत्नी सावित्री और बेटी रानी के साथ छत पर सो रहे थे। बुधवार की रात करीब 12.30 बजे छत पर पांच लोग आए और नौबत पर हमला कर दिया। छीना झपटी में बराबर में सो रही बेटी पत्नी की भी आंख खुल गई। जैसे ही रानी ने नीचे सो रहे भाइयों को आवाज लगाई तो साबिर और वुद्धा ने दोनों का मुंह बंद करके बंधक बना लिया और हमलावरों ने पत्नी और बेटी के सामने ही चाकू से गोदकर किसान की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
हमलावरों के जाने के बाद रानी की चीख निकली तो नीचे सो रहे मृतक के पांचों बेटे छत पर आ गए। लेकिन, तब तक नौबत कर मौत हो चुकी थी। हत्या की खबर आग की तरह पूरे गांव फैल गई। धीरे-धीरे मृतक के घर ग्रामीण जमा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भड़के परिजनों और ग्रामीणों को किसी तरह समझाया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने घटना की जानाकरी आला अफसरों का दी और फिर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
उधर मृतक की पत्नी सावित्री ने असमोली पुलिस को पति की हत्या के आरोप में असलम पुत्र भूरा, साबिर, बुद्धा पुत्रगण नजर, लियाकत निवासी गांव राया बुजुर्ग तथा एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी चक्रेश मिश्रा और सीओ अरुण ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी की। हालांकि असमोली पुलिस ने घटना बाद ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी और साबिर और बुद्धा को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
