बरेली कॉलेज के नए चीफ प्रॉक्टर बने डा. श्यामपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज का नया चीफ प्रॉक्टर डा. श्यामपाल मौर्य को बनाया गया है। गुरुवार को प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने उन्हें कार्यवाहक चीफ प्रॉक्टर राकेश आजाद से पदभार ग्रहण कराया। डा. श्यामपाल वर्ष 2016 में भी एक साल के लिए कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर रह चुके हैं। वर्तमान में वह डीएसडब्ल्यू के …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज का नया चीफ प्रॉक्टर डा. श्यामपाल मौर्य को बनाया गया है। गुरुवार को प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने उन्हें कार्यवाहक चीफ प्रॉक्टर राकेश आजाद से पदभार ग्रहण कराया। डा. श्यामपाल वर्ष 2016 में भी एक साल के लिए कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर रह चुके हैं। वर्तमान में वह डीएसडब्ल्यू के प्रभारी भी हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उनकी प्राथमिकता कॉलेज में शिक्षा का वातावरण पैदा करना रहा है। अब फिर से यही प्राथमिकता रहेगी। वह कॉलेज से जीजान से जुड़े हैं। कॉलेज में कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करते हैं। ऐसे लोगों पर सख्ती की जाएगी ताकि दूर-दराज से पढ़ने आने वाले छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इससे पहले बरेली कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर डा. वंदना शर्मा थीं। वह बदायूं के गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य बन गई हैं।

प्राचार्य का पद ग्रहण करने से पहले उन्होंने बीएड विभाग के राकेश कुमार आजाद को पद सौंपा था लेकिन उनका भी शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में प्राचार्य के पद पर चयन हुआ है। वह भी जल्द पदभार ग्रहण करेंगे। ऐसे में कई दिनों से नए चीफ प्रॉक्टर की नियुक्ति पर मंथन चल रहा था।

संबंधित समाचार