बरेली: काउंसलिग के बाद 100 अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन
बरेली, अमृत विचार। जनपद में बेसिक के स्कूलों में 100 शिक्षकों को तैनात कर 100 विद्यालय आवंटित किये गये। गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद विद्यालय आवंटित किये। काउंसलिंग के लिए कार्यालय में दिनभर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा रहा। बीएसए ने बताया कि शासन के निर्देश …
बरेली, अमृत विचार। जनपद में बेसिक के स्कूलों में 100 शिक्षकों को तैनात कर 100 विद्यालय आवंटित किये गये। गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद विद्यालय आवंटित किये। काउंसलिंग के लिए कार्यालय में दिनभर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा रहा।
बीएसए ने बताया कि शासन के निर्देश पर नियुक्ति पत्र प्राप्त कर चुके सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नवनियुक्त शिक्षकों से स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था में नए और सकारात्मक सुधार होंगे। काउंसलिंग के लिए कुल 101 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, इनमें से एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा।
