बरेली: एलएलबी में प्रवेश को पांचवीं मेरिट जारी
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने एलएलबी में प्रवेश के लिए गुरुवार को पांचवीं मेरिट जारी कर दी। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को शुक्रवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कॉलेज के विधि विभाग में पहुंचकर प्रवेश लेने होंगे। शुक्रवार को अवकाश होने के बावजूद प्रवेश लिए जाएंगे, क्योंकि विश्वविद्यालय ने 20 नवंबर तक …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने एलएलबी में प्रवेश के लिए गुरुवार को पांचवीं मेरिट जारी कर दी। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को शुक्रवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कॉलेज के विधि विभाग में पहुंचकर प्रवेश लेने होंगे। शुक्रवार को अवकाश होने के बावजूद प्रवेश लिए जाएंगे, क्योंकि विश्वविद्यालय ने 20 नवंबर तक एलएलबी में प्रवेश सुनिश्चित कर छात्रों का डाटा अपडेट करने के निर्देश महाविद्यालयों को दिए हैं।
बरेली कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि अब तक 326 सीटों पर प्रवेश पूरे हो चुके हैं। सिर्फ 26 सीटें बची हैं। इन पर प्रवेश के लिए पांचवीं मेरिट जारी की गई है। गुरुवार को पूर्व की मेरिट के छूटे छात्रों को प्रवेश का मौका दिया गया था। इसके तहत 12 छात्रों ने प्रवेश लिया।
पांचवीं मेरिट के अनुसार सामान्य ओपन 459 से 578, ओपन वेटिंग 597 से 630, महिला 539 से 559, महिला वेटिंग 571 से 576, ईडब्ल्यूएस-सभी, पीएच-सभी, डीएफ व एफएफ-सभी, ओबीसी ओपन 519 से 570, महिला 526 से 550, डीएफ-सभी, पीएच- फुल, एससी व एसटी के सभी छात्र शामिल किए गए हैं।
