कमला हैरिस की निदेशक एशली एटियेन अगले महिने देंगी इस्तीफा
वाशिंगटन। अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की संचार निदेशक एशली एटियेन दिसंबर में अपने पद से इस्तीफा देंगी। यह जानरकारी न्यूज चैनल ने व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि एटियेन हैरिस की टीम की एक …
वाशिंगटन। अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की संचार निदेशक एशली एटियेन दिसंबर में अपने पद से इस्तीफा देंगी। यह जानरकारी न्यूज चैनल ने व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि एटियेन हैरिस की टीम की एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जिन्होंने बिडेन प्रशासन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया है, लेकिन वह दिसंबर में अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।
उल्लेखनीय है कि हैरिस तथा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन में विवाद के बीच यह रिपोर्ट आई है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने हालांकि रविवार को हैरिस और बिडेन के बीच मतभेद की खबरों को निराधार बताया था और कहा था कि हैरिस एक महत्वपूर्ण साथी और साहसी नेता हैं।
इसे भी पढ़ें…
मैक्सिको के जाकाटेकास में पुल से लटके मिले 9 शव, गिरोहों के बीच खूनी संघर्ष जारी
