लखनऊ में आज से तीन दिवसीय 56वां डीजीपी सम्मेलन, गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे
लखनऊ। गृह मंत्री अमित शाह देश के सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच गए हैं। यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने अमौसी हवाई अड्डे पर अमित शाह की अगवानी की। उल्लेखनीय है कि शाह लखनऊ …
लखनऊ। गृह मंत्री अमित शाह देश के सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच गए हैं। यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने अमौसी हवाई अड्डे पर अमित शाह की अगवानी की।
उल्लेखनीय है कि शाह लखनऊ में तीन दिन तक चलने वाले डीजीपी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शनिवार और रविवार को सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
पढ़ें: अयोध्या: दीपों से जगमगाया गोसाईगंज का महादेवा घाट
सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस सुधार कार्यक्रम को लागू करने के लिए किए जा रहे उपायों की राज्यवार समीक्षा की जाएगी। इसमें पुलिस को संवेदनशील बनाने और अपराधों पर नियंत्रण करने के लिये स्मार्ट पुलिसिंग जैसे उपायों पर विचार किया जाएगा।
आज बुंदेलखंड को बड़ी सौगात देंगे PM मोदी, 6600 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
बुंदेलखंड को जल परियोजनाओं और रक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाने वाली 6600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झांसी और महोबा आएंगे। करीब साढ़े चार घंटे के प्रवास के दौरान पीएम मोदी महोबा में 3, 264 करोड़ रुपये से अधिक लागत की नौ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जबकि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर वह झांसी में ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व-झांसी जलसा’ कार्यक्रम के अवसर पर 3, 424 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर दो बजे के करीब महोबा पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें: हरदोई: कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का निकला रेला
