हल्द्वानी: नंधौर अभ्यारण्य से सटे गांवों की महिलाओं को दिया ऐपण कला प्रशिक्षण
हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग का जंगल से सटे गांवों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐपण कला व हस्त आधारिक कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। हल्द्वानी वन डिवीजन के अंतर्गत नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य सभागार में डीएफओ कुंदन कुमार ने महिलाओं को प्रमाण पत्रदेकर सम्मानित किया। उन्होंने जंगल से सटे गांवों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग का जंगल से सटे गांवों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐपण कला व हस्त आधारिक कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया।
हल्द्वानी वन डिवीजन के अंतर्गत नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य सभागार में डीएफओ कुंदन कुमार ने महिलाओं को प्रमाण पत्रदेकर सम्मानित किया। उन्होंने जंगल से सटे गांवों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को ऐपण कला, हस्तशिल्प कौशल विकास एवं मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
इसमें स्थानीय समुदाय की 15 महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम लोगों को वनों से जोड़ने की पहल के अंतर्गत प्रयोग था। बहुत ही जल्द महिलाओं के बनाए विभिन्न उत्पादों को ऑनलाइन प्रदर्शित किया जाएगा ताकि इन उत्पादों की बिक्री बढ़े और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे ताकि वन, वन्यजीवों के संरक्षण की मुहिम में जनसहभागिता बढ़ाई जा सके। इस अवसर पर महिलाओं ने निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन भी किया।
रेंजर मनीष कुमार ने बताया कि नंधौर वन्यजीव अभ्यारण के नंधौर रेंज में बांस से निर्मित साविनीयर शॉप का निर्माण किया जा रहा है। इस शॉप में इन महिलाओं के बनाए उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाएगा इस दौरान महाशीर महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा पार्वती परगांई ने वन विभाग , भारतीय वन्यजीव संस्थान एवं प्रशिक्षण के लिए आए प्रशिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
