साल का आखिरी चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा, जानें किन जातकों के लिए है शुभ और किन्हें रहना है सावधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साल 2021 का यह आखिरी चंद्रग्रहण भारत में सिर्फ पूर्वोत्तर हिस्सों में अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।आज का चंद्र ग्रहण बेहद खास है, क्‍योंकि ऐसा चंद्र ग्रहण 580 साल के बाद साढ़े तीन तक चलेगा है। यह सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण है। आज सुबह 11 बजकर 34 मिनट …

साल 2021 का यह आखिरी चंद्रग्रहण भारत में सिर्फ पूर्वोत्तर हिस्सों में अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।आज का चंद्र ग्रहण बेहद खास है, क्‍योंकि ऐसा चंद्र ग्रहण 580 साल के बाद साढ़े तीन तक चलेगा है। यह सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण है। आज सुबह 11 बजकर 34 मिनट से ग्रहण शुरू हुआ। इस ग्रहण का समापन शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण करीब शाम 6 बजे खत्म होगा। ऐसे में यह करीब 6 घंटे तक रहेगा।

आखिरी चंद्रग्रहण लगने के बाद 15 दिनों के अंतराल पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी घटित होगा। यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। यह ग्रहण अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा। भारत में इस ग्रहण को भी नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से इसक सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इससे पहले 10 जून को साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण लगा था।

इन राशियों पर पड़ेगा असर
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण  तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ है। वहीं मेष, वृषभ, सिंह और वृश्चिक वालों के लिए ये ग्रहण अच्छा नही माना जा रहा है। इन राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान इन राशि वालों को वाद-विवाद से बचना चाहिए और बेवजह खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है।

दान जरूर करें
मंदिर स्थल पर गंगा जल छिड़कने के बाद साफ-सफाई करें. उसके बाद देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। ग्रहण खत्म होने के बाद गाय को रोटी खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय को भोजन कराने से सभी तरह के ग्रहण दोषों से मुक्ति मिलती है। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें और फिर दान के लिए कुछ पैसे -सामग्री जरूर निकालें. घर के सभी सदस्य दान की सामग्री को हाथ लगाएं आर फिर किसी गरीब को वह सामग्री दान कर दें।

यह भी पढ़े-

580 साल का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण कल, जानें कहां नज़र आएगा, कहां नहीं…

संबंधित समाचार