नैनीतालः रानीबाग पुल बंद होने से ज्योलीकोट मार्ग पर बढ़ा वाहनों का दबाव
नैनीताल, अमृत विचार। भीमताल मार्ग पर 16 से 25 अक्टूबर तक यातायात बाधित होने के बाद ज्योलीकोट- नैनीताल मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। हालत यह है कि सुबह से लेकर देर शाम तक इस मार्ग पर वाहनों का तांता लगा रहता है। इस कारण वाहन चालक घंटों जाम में फंसने को मजबूर …
नैनीताल, अमृत विचार। भीमताल मार्ग पर 16 से 25 अक्टूबर तक यातायात बाधित होने के बाद ज्योलीकोट- नैनीताल मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। हालत यह है कि सुबह से लेकर देर शाम तक इस मार्ग पर वाहनों का तांता लगा रहता है। इस कारण वाहन चालक घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं।
जाम खुलवाने और यातायात सुचारू रखने में ज्योलीकोट चौकी पुलिस जूझ रही है। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में चौकी में दो एसआई और छह सिपाही तैनात हैं। रानीबाग पुल से यातायात बाधित होने के बाद नैनीताल-ज्योलीकोट मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि रानीबाग में पुराने पुल के समीप 60 मीटर स्पान लेन ए क्लास लोडिंग स्टील गार्डर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए रानीबाग स्थित पुल पर 10 दिनों के लिए यातायात प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं।
