सीतापुर: अराजक तत्वों ने तोड़ी डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा, ग्रामीण आक्रोश
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके के सलेमपुर गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने गांव के पास ही लगी डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर गिरा दिया। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मामले की जानकारी होते ही वहां काफी पुलिस फोर्स पहुंचा। एएसपी, सीओ ने स्वयं मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों …
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके के सलेमपुर गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने गांव के पास ही लगी डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर गिरा दिया। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मामले की जानकारी होते ही वहां काफी पुलिस फोर्स पहुंचा। एएसपी, सीओ ने स्वयं मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। पुलिस का दावा है कि गांव में नई आम्बेडकर प्रतिमा लगवाई जा रही है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली देहात इलाके के सलेमपुर गांव के पास लगी डाक्टर भीमराव आम्बेडकर प्रतिमा को अराजकतत्वों ने शुक्रवार की रात तोड़ दिया। सुबह जब लोग उधर गए तो प्रतिमा टूटी हुई पड़ी थी। इसकी खबर जब गांव में पहुंची तो दर्जनों ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। प्रतिमा तोड़े जाने की खबर से पुलिस के भी हाथपांव फूल गए। आनन फानन गांव में भारी पुलिस बल पहुंच गया। एएसपी एनपी सिंह, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना से ग्रामीणों को आक्रोश था।
नाराज ग्रामीणों का आरोप था कि प्रधान की सह पर ऐसा कृत्य किया गया है। मामले की गंभीरता देखते हुए एएसपी ने ग्रामीणों को समझाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही नई प्रतिमा लगवाने की भी बात कही। एएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। घटना को लेकर एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के सलेमपुर गांव में कुछ अराजकतत्वों ने डॉक्टर आम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया।
ग्रामीणों से वार्ता हुई है। मौके पर नई प्रतिमा मंगवा कर लगवाई जा रही है। साथ ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर कोतवाली देहात का कहना है कि इस मामले में ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
