मैक्सिको के अधिकारियों ने दो वाहन में सवार 400 से अधिक प्रवासियों को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोट्जाकोलकोस (मैक्सिको)। मैक्सिको के अधिकारियों ने शुक्रवार को 400 से अधिक प्रवासियों को पकड़ा जो दो सेमी-ट्रेलर के पिछले हिस्से में बैठकर देश में प्रवेश कर रहे थे। अधिकारियों ने इन प्रवासियों को एक बंद स्थान पर तब तक के लिए रखा है जब तक कि उन्हें संघीय आव्रजन एजेंट को सौंप नहीं दिया जाता। …

कोट्जाकोलकोस (मैक्सिको)। मैक्सिको के अधिकारियों ने शुक्रवार को 400 से अधिक प्रवासियों को पकड़ा जो दो सेमी-ट्रेलर के पिछले हिस्से में बैठकर देश में प्रवेश कर रहे थे। अधिकारियों ने इन प्रवासियों को एक बंद स्थान पर तब तक के लिए रखा है जब तक कि उन्हें संघीय आव्रजन एजेंट को सौंप नहीं दिया जाता।

प्रवासियों से मिलने के बाद वेराक्रूज मानवाधिकार आयोग के टोनाटिउह हेरनांदेज सारमिऐंटो ने कहा, ”उनकी संख्या 400 से अधिक है।” इन लोगों में बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग भी थे। वाशिंगटन में बृहस्पतिवार को उत्तर अमेरिकी नेताओं के शिखर सम्मेलन में मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा के नेताओं ने प्रवासियों के मुद्दे पर चर्चा की थी।

संबंधित समाचार