रायबरेलीः गुटखा खिलाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनहेरू में गुटखा खिलाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दो बाइक से आधा दर्जन साथियों को बुला लिया। जिसके बाद जमकर मारपीट हुई वहीं दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग की गई। पुलिस ने एक …

रायबरेली। जिले के भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनहेरू में गुटखा खिलाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दो बाइक से आधा दर्जन साथियों को बुला लिया। जिसके बाद जमकर मारपीट हुई वहीं दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग की गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

मनेहरू गांव निवासी शुभम यादव शाम को गांव में एक पान की गुमटी पर रुका। इसी बीच गांव का अनवारुल हसन भी पहुंचा, जहां आपसी टशन के चलते पहले गुटखा लेने को लेकर शुभम और अनावरुल में गाली गलौज होने लगी। इस पर शुभम ने अपने साथियों को बुला लिया।

मौके पर दो बाइक से आधा दर्जन युवक पहुंचे तो अवावरुल ने भी अपने साथियों को एकत्र किया। जिसके बाद एमकर मारपीट हुई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान फायरिंग भी की गई। घटना के बाद जब पुलिस पहुंची तो सभी भाग खड़े हुए थे लेकिन पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह का कहना है कि मारपीट हुई है जिसकी जांच की जा रही है।

एक पक्ष को बचाने की हुई कोशिश

बताते हैं कि फायरिंग और मारपीट की घटना के बाद पुलिस एक पक्ष को बचाने में लगी रही लेकिन दूसरे पक्ष के लोगोऔ के उग्र होने और माहौल बिगड़ने की आहत पर पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा और एक युवक को हिरासत में लेना पड़ा।

यह भी पढ़ें:-मुकदमें के बोझ को कम करने में लोक अदालत ने निभाई सक्रिय भूमिका: बाबू प्रसाद

संबंधित समाचार