पीलीभीत: पुलिस पर गाेमांस तस्करों ने चलाई गोली, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूरिया, अमृत विचार। गोकशी की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर गोमांस तस्करों ने तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को धर दबोचा, जबकि तीसरा भागने में सफल रहा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। क्षेत्र …

न्यूरिया, अमृत विचार। गोकशी की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर गोमांस तस्करों ने तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को धर दबोचा, जबकि तीसरा भागने में सफल रहा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

क्षेत्र में लंबे समय से गोकशी के धंधेबाज सक्रिय है। हाल ही में कई वारदात अंजाम दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस गोमांस तस्करों पर शिकंजा कसने को निगरानी कराई जा रही थी। शनिवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि गुलड़िया दुल्हन गांव के पास एक बाग में तस्कर जमा हैं और गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस पर टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस के पहुंचते ही तस्करों ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने खुद का बचाव किया। उसके बाद तस्कर भागने लगे।दो तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा, जबकि एक भाग गया। एसआई राजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर सुनगढ़ी क्षेत्र के भिकारीपुर गांव निवासी जाकिर पुत्र मोहम्मद हनीफ और टीटू पुत्र अनवार को जेल भेज दिया है। मौके से एक बछड़ा और औजार तमंचा आदि बरामद हुए थे। फरार तस्कर मोहल्ला खब्बापुर निवासी इंकलाब पुत्र हनीफ की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार