बरेली: विवाहित की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मीरगंज, अमृत विचार। विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। थाना फतेहगंज पश्चिमी …
मीरगंज, अमृत विचार। विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव पिपरिया निवासी कल्यान सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंकिता (22) की शादी अप्रैल 2021 में कस्बा मीरगंज के मोहल्ला मेवात टीचर कॉलोनी निवासी अखण्ड प्रताप सिंह पुत्र कौशल कुमार सिंह के साथ की थी। कल्यान सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। कल्यान ने बताया कि बेटी के ससुराल वाले उनसे पांच लाख रुपये नकद और बुलेट मोटर साइकिल की मांग लगातार कर रहे थे।
दहेज में इतनी बड़ी रकम और बाइक न दे पाने के कारण ससुराल पक्ष के लोग आए दिन मारपीट करते थे। पीड़ित पिता ने बताया कि शनिवार को अंकिता ने उन्हें फोन पर बताया कि पति अखंड प्रताप सिंह और ससुराल पक्ष के अन्य लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों ने मारापीटा भी है। कल्यान सिंह ने बताया कि जब वह बेटी को लेने मीरगंज टीचर कॉलोनी पहुंचे तो पति अखंडप्रताप सिंह, देवर अद्भुत सिंह, सास शशि देवी आदि लोग बेटी की हत्या कर चुके थे।
घर में अंकिता का शव बैड के सहारे जमीन पर टेक दिया था। पूछने पर सास झगड़ा करने लगी। कल्यान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अंकिता के पति, देवर व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
