बरेली: भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ नारे के साथ कांग्रेस ने निकाली यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ‘भाजपा हटाओ महंगाई हटाओ’ के नारे के साथ कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत आंवला विधानसभा के ग्राम केसरपुर से की। प्रतिज्ञा यात्रा शाहबाजपुर, अजमेर, संग्रामपुर होते हुए ग्राम सोना पर जाकर समाप्त हुई। इससे पूर्व हुई सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक …

बरेली, अमृत विचार। ‘भाजपा हटाओ महंगाई हटाओ’ के नारे के साथ कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत आंवला विधानसभा के ग्राम केसरपुर से की। प्रतिज्ञा यात्रा शाहबाजपुर, अजमेर, संग्रामपुर होते हुए ग्राम सोना पर जाकर समाप्त हुई। इससे पूर्व हुई सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा सभी विधानसभाओं में निकाली जा रही है।

शनिवार को यात्रा आंवला में निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद कर यह बताना है कि बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से गरीबों, मजदूरों, मध्यवर्गीय लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है।

उन्हों कहा कि महंगाई के कारण देश का अन्नदाता किसान तक परेशान है। लगातार बढ़ रहे डीजल,पेट्रोल के दामों से माल भाड़ा किराया बढ़ जाने से रोजमर्रा की चीजें सब्जियां, आटा, दालें, तेल, आदि सभी के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू बाल्मीकि, नगर अध्यक्ष सिरौली अब्दुल राऊफ मियां, जिला सचिव शैलेंद्र सक्सेना, के साथ-साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, न्याय पंचायत के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार