बरेली: अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
आंवला, अमृत विचार। तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बरेली के अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर परिजनों और …
आंवला, अमृत विचार। तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बरेली के अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर परिजनों और आंवला विधायक धर्मपाल सिंह भी सीएचसी पहुंच गए।
थाना आंवला क्षेत्र के गांव भूरीपुर के निवासी गजेंद्र (32) अपनी बाइक से नत्थू लाल के साथ मीरगंज के एक गांव में अपनी बहन के यहां गया था। वह देर शाम घर वापस आ रहा था। गजेन्द्र की बाइक जैसे ही रामनगर रोड बारी खेड़ा मोड़ के समीप पहुंची। वैसे ही पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में गजेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नत्थू लाल गंभीर घायल हो गए। लोगों ने परिजनों को सूचना दी परिजन एंबुलेंस से दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचे। जहां डॉक्टर ने गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल नत्थू लाल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं वह दूध का कार्य और अपनी खेती करता था। गजेन्द्र की मौत से पत्नी मोरकली का रो रोकर बुराहाल है।
उधर घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह मृतक के परिवार को सांत्वना देने सीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने गजेन्द्र के परिजनों के ढांढस बंधाया। वहीं जिला अस्पताल फोन कर घायल को तत्काल उपचार देने को कहा साथ ही अज्ञात वाहन को पता लगाने को भी पुलिस से कहा।
