नैनीताल: डीएसबी परिसर में गूंज महोत्सव की धूम, गायिका प्रियंका मेहर ने बांधा समा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। डीएसबी परिसर में गूंज महोत्सव के दूसरे दिन उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका प्रियंका मेहर ने अपने गानों से धमाल मचा दिया। गायिका प्रियंका मेहर व डीजे हैरी ने खूब समा बांधा। इस दौरान प्रियंका मेहर के हाय तेरी रूमाल गुलाबी मुखड़ी…. नैनीताल घुमे दे’ आदि गानों पर छात्र छात्राएं झूम उठे। इस दौरान …

नैनीताल, अमृत विचार। डीएसबी परिसर में गूंज महोत्सव के दूसरे दिन उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका प्रियंका मेहर ने अपने गानों से धमाल मचा दिया। गायिका प्रियंका मेहर व डीजे हैरी ने खूब समा बांधा। इस दौरान प्रियंका मेहर के हाय तेरी रूमाल गुलाबी मुखड़ी…. नैनीताल घुमे दे’ आदि गानों पर छात्र छात्राएं झूम उठे।

इस दौरान परिसर के छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस, ग़ज़ल, कविताओं की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर कुलपति प्रो.एन के जोशी मौजूद रहे। बता दें उत्तराख‍ंड की मशहूर गायिका प्रियंका मेहर हाल में ही बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ पानी-पानी सांग के पहाड़ी वर्जन में नजर आई थी।

संबंधित समाचार