रुद्रपुर: आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में तय होगी आगामी रणनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। किसान मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद आगामी रणनीति के लिए 21 नवंबर को दोपहर में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक सिंघु बॉर्डर पर आयोजित की जा रही है। इसमें एमएसपी, लखीमपुर खीरी कांड, …

रुद्रपुर, अमृत विचार। किसान मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद आगामी रणनीति के लिए 21 नवंबर को दोपहर में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक सिंघु बॉर्डर पर आयोजित की जा रही है।

इसमें एमएसपी, लखीमपुर खीरी कांड, किसानों पर दर्ज मुकदमे व किसानों से संबंधित अन्य सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा के बाद आगामी कार्यक्रमों की घोषणा होगी। बाजवा ने बताया कि 22 तारीख को लखनऊ में होने वाली महापंचायत निर्धारित समय पर ही होगी। 26 नवंबर को किसान आंदोलन के एक वर्ष पूरा होने पर किसानों मजदूरों का बॉर्डर पर आने का कार्यक्रम भी यथावत है।

इधर, शनिवार को गाजीपुर बॉर्डर पर गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इससे पूर्व सुबह के समय प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। आंदोलन मंच पर विद्वान प्रचारकों द्वारा गुरु नानक देव जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत व जगतार सिंह बाजवा सहित किसानों ने गुरु नानक देव जी को जन्मदिवस पर याद किया।

संबंधित समाचार