नैनीताल में दो लोग कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से नैनीताल  शहर में हड़कंप मच गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों संक्रमितों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार नैनीताल के मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र में (40) वर्षीय और पॉपुलर कंपाउंड क्षेत्र निवासी (49) वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण …

नैनीताल, अमृत विचार। दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से नैनीताल  शहर में हड़कंप मच गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों संक्रमितों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल के मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र में (40) वर्षीय और पॉपुलर कंपाउंड क्षेत्र निवासी (49) वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनो युवकों का पिछ्ले कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा था जिस पर दोनों बीते दिन शुक्रवार को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। जहां पर दोनो की आरटीपीसीआर जांच की गई। रविवार को आयी कोविड रिपोर्ट में दोनों व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दोनो को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बताया की युवक के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच की जाएगी।

संबंधित समाचार