रामपुर : कंगना रानौत के बयान पर भड़के किसान, बिलासपुर मार्ग पर जाम लगाकर की नारेबाजी
रामपुर, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत के बयान पर किसान भड़क गए और मिलक-बिलासपुर मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार नारेबाजी की और फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन अंबावता से जुड़े किसान केमरी स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए मिलक-बिलासपुर …
रामपुर, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत के बयान पर किसान भड़क गए और मिलक-बिलासपुर मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार नारेबाजी की और फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन अंबावता से जुड़े किसान केमरी स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए मिलक-बिलासपुर मार्ग पर जाम लगाकर खड़े हो गए और कंगना रानौत के खिलाफ प्रदर्शन और हाय हाय के नारे लगाए। प्रदर्शन से पहले पंचायत को संबोधित करते हुए जिला महासचिव रईस अहमद ने कहा कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का यह बयान कि वर्ष 1947 में मिली आजादी भीख थी।
स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों का अपमान किया है। कहा कि कंगना रानौत ने शहीदों की शान में गुस्ताखी की है। भारतीय किसान यूनियन की मांग है कि कंगना रानौत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल में डालें। जिला महासचिव ने कहा प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कृषि काले कानून रद्द करने का ऐलान सुनकर किसान खुशी नहीं मनाएं। जब तक कि यह तीनों कृषि कानून संसद में रद नहीं हो जाएं।
उन्होंने 22 नवंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में सभी किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रदर्शन करने वालों में जाहिद अली,हाजी शफीक, नियाज अहमद, तेज बहादुर सिंह, फजले अहमद, इसरार अहमद, खलील अहमद, अकील अहमद, अब्दुल सलीम, शबाना अख्तर, अबरार अहमद, फरीद शमशी,सद्दीक अहमद, हजरत नूर, नासिर अली आदि शामिल रहे।
