सुल्तानपुर में अब चार घंटे में मिलेगी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट
सुल्तानपुर। जिले में कोविड-19 आरटी-पीसीआर की जांच के लिए अब 24 घंटे का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सुल्तानपुर में रविवार को वायरोलॉजी लैब की छोटी यूनिट स्थापित होने से आरटी-पीसीआर की जांच रिपोर्ट अब चार घंटे में मिल सकेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके त्रिपाठी ने जिला चिकित्सालय में इस पैथोलॉजी केंद्र का शुभारंभ करते …
सुल्तानपुर। जिले में कोविड-19 आरटी-पीसीआर की जांच के लिए अब 24 घंटे का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सुल्तानपुर में रविवार को वायरोलॉजी लैब की छोटी यूनिट स्थापित होने से आरटी-पीसीआर की जांच रिपोर्ट अब चार घंटे में मिल सकेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके त्रिपाठी ने जिला चिकित्सालय में इस पैथोलॉजी केंद्र का शुभारंभ करते हुए बताया कि अब रक्त नमूना लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय या बलरामपुर नहीं भेजना होगा।
इस सुविधा के जिले में आ जाने से स्वास्थ्य अधिकारी और मरीजों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी। लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय की तरफ से 10 नमूने जांच के लिए सुलतानपुर भेजे गए थे, जिन्हें पांच पॉजिटिव और पांच निगेटिव टेस्ट के आधार पर परीक्षण कर रिपोर्ट लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय भेज दी गई है।
पढ़ें: अयोध्या: डीएम के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने गोशालाओं का किया निरीक्षण
लगभग 200 टेस्ट एक दिन में संपादित करने की क्षमता तैयार की जा रही है, जल्द इसमें इजाफा किया जाएगा। धीरे-धीरे नमूने की जांच की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। अधिक खबरों की जानकारी के लिए यह भी पढ़ें..
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा की तस्वीर, कहा- एक भारत नया बनाना है…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार की सुबह एक अलग ही अंदाज में नजर आए। पीएम मोदी राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर चहलकदमी करते हुए दिखाई पड़े साथ दोनों नेता गंभीर चर्चा में मशगूल भी नजर आए।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे आयोग के सदस्य
