लखनऊ: आरएमबी पब्लिक स्कूल में अमृत महोत्सव का हुआ आयोजन
लखनऊ। स्वतंत्रता संग्राम के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आरएमबी पब्लिक स्कूल, मवाई कला में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला प्रचारक आत्मप्रकाश ने बताया कि आजादी में अपना जान निछावर करने वाले वीर सपूतों ने आजाद देश की स्थापना करने में अपना अहम योगदान दिया। आज हम आजाद …
लखनऊ। स्वतंत्रता संग्राम के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आरएमबी पब्लिक स्कूल, मवाई कला में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला प्रचारक आत्मप्रकाश ने बताया कि आजादी में अपना जान निछावर करने वाले वीर सपूतों ने आजाद देश की स्थापना करने में अपना अहम योगदान दिया। आज हम आजाद हैं, उन तमाम वीर सपूतों के बलिदान को गाथाओं को जन- जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रेम नारायण सिंह और प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण अंचल में स्थापित विद्यालय मे यह अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव के माध्यम से आजादी की वीर गाथाओं और उनके योगदान व क्षेत्र के क्रांतिकारियों की ओर से किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम विद्यालय कर रहा है।
पढ़ें: अखिलेश यादव ने दी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारियों सहित बौद्धिक प्रमुख राकेश, सह कार्यवाह चिनहट खंड, ज्ञानेंद्र आनंद त्रिपाठी, नगर कार्यवाह डॉ सुधीर कुमार सिंह, एनजीओ प्रदेश संयोजक संदीप साहू, क्षेत्रीय संयोजक डॉ राजेश, योगेश कुमार, कौशल कुमार सिंह, डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, सुदर्शन यादव, बख्शी का तालाब नगर पंचायत के युवा चेयरमैन अरुण कुमार सिंह “गप्पू”, सहदेव मिश्रा, सदाशिव, संजय सिंह, और मंडल अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, बख्शी का तालाब मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह, अतुल सिंह, संदीप यादव सहित क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं जानी-मानी हस्तियां तथा नौजवानों व बच्चों ने हिस्सा लिया।
