मुरादाबाद : तमंचे के बल पर किया महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई
मुरादाबाद, अमृत विचार। पड़ोसी गांव के युवक ने युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। फिर इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से 50 हजार रुपये या घर के आभूषण लाने को कहा। जब युवक का दुस्साहस बढ़ा तो पीड़िता की …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पड़ोसी गांव के युवक ने युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। फिर इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से 50 हजार रुपये या घर के आभूषण लाने को कहा। जब युवक का दुस्साहस बढ़ा तो पीड़िता की मां ने मैनाठेर थाने में तहरीर दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी से गुहार लगाई।
मैनाठेर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोसी गांव के युवक का उनके घर आना-जाना था। युवती के परिजन उस पर काफी विश्वास करते थे। युवती के सीने में जलन की शिकायत रहती थी। युवक ने बताया कि संभल में हकीम इस मर्ज का बहुत अच्छा उपचार करते हैं। तुम मेरे साथ चलना, मैं दवाई दिला दूंगा। युवती के परिजनों ने विश्वास करते हुए युवती को उसके साथ 30 अक्टूबर को भेज दिया।
दवाई दिलाकर लौटते समय युवक ने सूनसान जगह पर बाइक रोक दी और जबरदस्ती खींचकर उसे गन्ने के खेत में ले गया। शोर मचाया तो आरोपी ने अंटी से तमंचा लगाकर कनपटी पर सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने गन्ने के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती के आपत्तिजनक हालत में अपने साथ फोटो व वीडियो बना ली। शिकायत करने पर फोटो व वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। बदनामी के डर से पीड़िता ने किसी से घटना का जिक्र नहीं किया।
इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। आरोप है कि 8 नवंबर को आरेपी उसके घर आया। उसने पीड़िता को एकांत में बुलाकर धमकी दी कि दो दिन में उसे 50 हजार रुपये दे या फिर अपने घर के जेवर लाकर दे। वरना फोटो इंटनरेट पर डालकर बदनाम कर दूंगा। इससे वह काफी डर गई और गुमशुम रहने लगी। तब उसके माता-पिता ने पूछताछ की। पीड़िता ने रोते हुए उन्हें आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। युवती की मां उसे लेकर नौ नवंबर को मैनाठेर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। आरोप है कि 16 नवंबर को आरोपी, उसका भाई, पिता, चाचा और दो अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस गए।
आरोपियों ने उसे व उसकी मां को घेकर एक सादा कागज पर हस्ताक्षर करा लिये। युवती के मना करने पर आरोपियों ने मां-बेटी को पीटा और तीन दिन में शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़िता व उसके परिवार वाले दहशत में हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के प्रभाव में आकर इसी के चलते मैनाठेर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी बबलू कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ मैनाठेर को एफआईआर दर्ज कर आरेपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिये हैं।
