संभल : बारात आने से एक दिन पहले प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/ओबरी, अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक घर में शादी समारोह की तैयारी चल रही थी। सुबह को बारात आनी थी, लेकिन दुल्हन अचानक रात के अंधेरे में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। असमोली …

संभल/ओबरी, अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक घर में शादी समारोह की तैयारी चल रही थी। सुबह को बारात आनी थी, लेकिन दुल्हन अचानक रात के अंधेरे में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कस्बा सैफनी जिला रामपुर में तय की थी।

रविवार को बारात आनी थी। घर के लोग शादी समारोह की तैयारियों में व्यस्त थे। घर में रिश्तेदार भी आ गये थे। रविवार को अचानक दुल्हन घर से गायब हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवती का गांव के ही रहने वाले दूसरी बिरादरी के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को उनकी हरकतों का पता चला तो वे सहम गए। आननफानन में प्रेमिका का ब्याह तय कर दिया गया।

जब प्रेमिका की शादी तय होने की जानकारी प्रेमी को हुई तो उसके होश उड़ गए। धीरे-धीरे शादी का दिन नजदीक आने लगा। इसी बची प्रेमी-प्रेमिका बारात आने से कुछ घंटे पहले योजना बनाकर घर से भाग गए। सुबह उठने पर परिजनों को जब लड़की घर में नहीं दिखी तो काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जब इस बात की जानकारी दूल्हे पक्ष को हुई तो उन्होंने बारात लाने से मना कर दिया। इस घटना से युवती के परिजनों को गहरा सदमा लगा है। घटना की क्षेत्र में काफी चर्चा है। पुलिस और परिजन प्रेमी-प्रेमिका की तलाश में जुटे हैं।

संबंधित समाचार