मुरादाबाद : मायके से बाइक और दो लाख न लाने पर चाकू से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में बाइक, फ्रिज और दो लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। पति ने भी तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। उसके दोनों बच्चे भी छीन लिए। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। मझोला थानाक्षेत्र में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में बाइक, फ्रिज और दो लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। पति ने भी तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। उसके दोनों बच्चे भी छीन लिए। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह 12 वर्ष पूर्व गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले उसे कम दहेज के लिए ताने देने लगे। वह दहेज में बाइक, फ्रिज और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। इन्कार करने पर उसके साथ मारपीट करते और तलाक देने की धमकी देने लगे। इस दौरान उसके दो बच्चे भी हो गए मगर ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला।

ससुराल वालों ने उसके सोने-चांदी के जेवर भी छीन लिये। उसे कई बार मारपीट कर घर से निकाला गया। मगर अपना घर बसाने के लिए वह पंचायत के जरिए ससुराल चली जाती थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने कई बार उसे जहर देकर और जलाकर मारने का प्रयास भी किया। आरोप है कि 13 नवंबर की शाम करीब छह बजे वह खाना खा रही थी। तभी पति, ननद व ननदोई उसके कमरे में घुस आए।

आरोपियों ने बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया और पीटने लगे। इस दौरान अचानक उसकी मां व भाई मौके पर आ गए। इन्हें देख पति ने उसे पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। बीच-बचाव को आई उसकी मां को चाकू से घायल कर दिया। इस दौरान ननदोई ने उसके साथ अश्लीलता की। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता अपनी मां व भाइयों के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ने गलशहीद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार